{"_id":"69a35b835c65814ea60b92e9","slug":"school-bags-distributed-among-500-primary-school-students-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-154312-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्राथमिक विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं में बांटे स्कूल बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्राथमिक विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं में बांटे स्कूल बैग
Sun, 01 Mar 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ में स्कूल बैग वितरण करते मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बृजलाल।
- फोटो : Samvad
तुलसियापुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एचपीसीएल और यूनिसेड द्वारा शनिवार को वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व पूर्व डीजीपी बृजलाल ने शोहरतगढ़ व बढ़नी के 13 कंपोजिट व प्राथमिक विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं में स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क योजना के तहत बैग वितरित किए।
सांसद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग वह ज्योति है जो शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन हो सकते हैं। शिक्षा एक ऐसी ज्योति है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। पूरे मनोयोग और मेहनत से शिक्षा ग्रहण करें तो सफलता खुद कदम चूमेंगी। बृजलाल ने कहा कि शोहरतगढ़ मेरा मंदिर है इस मिट्टी की महक से पुलिस प्रदेश का मुखिया बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षा व स्वास्थ को बेहतर बनाकर धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। विकसित भारत को सफल बनाने के लिए हम सभी को अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। यूनिसेड के अवनीश त्रिपाठी ने बच्चों के रीढ़ की समस्याओं से बचने, आंखों को स्वस्थ रखने व दिनचर्या को बेहतर बनाने के उपाय बताया। संचालन शिक्षक आशुतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में पीढ़ी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, बीएसए शैलेश कुमार, बीईओ संजय कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।