फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scabies is troubling as soon as winter starts, patients increased

Deoria News: ठंड शुरू होते ही स्केबीज कर रही परेशान, बढ़े मरीज

Wed, 20 Nov 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Scabies is troubling as soon as winter starts, patients increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। ठंड और कोहरा शुरू होते ही स्केबीज से लोग पीड़ित हो रहे हैं। इन दिनों इसके मरीज बढ़ गए हैं। रात में खुजली और पानी भरे दाने होने की शिकायत लेकर लेकर लोग आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ साफ-सफाई पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
ठंड मौसम में स्किन से संबंधित परेशानी बढ़ जाती है। पैरासाइट ग्रोथ करते हैं। साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देने से लोग संक्रमित हो जाते हैं। लापरवाही बरतने पर यह फैलता है। रात में शरीर में खुजली होती है। यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्किन विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इस बीमारी के मरीजों की संख्या कम थी। पांच से सात मरीज आते थे, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत पाल ने बताया कि यह सार्कोपीस्केवाइज से होता है। पैरासाइटिक इंफेक्शन होता है। यह छूआछूत की बीमारी होती है। एक से दूसरे में फैलते हुए परिवार के सभी सदस्यों को हो सकती है।

रात में सोते समय खुजली होती है। पानी भरे दाने हो जाते हैं। यह अंगुलियों के बीच और प्राइवेट पार्ट में होते हैं। सर्दियों में लोग साफ-सफाई में लापरवाही बरतते हैं। एक ही रजाई, कंबल का इस्तेमाल करते हैं। एक-दूसरे के कपड़े भी इस्तेमाल करते हैं। इससे फैलता है।
परिवार में किसी एक सदस्य को बीमारी हो तो उससे दूरी बनाकर रहें। समय से इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed