फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sc st case

Deoria News: हंसिया से युवक पर प्रहार करने वाला आरोपी को जेल

Sat, 30 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
sc st case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। वैद्य मिश्रौली गांव निवासी युवक पर हंसिया से प्रहार करने वाले आरोपी को शुक्रवार शाम को जेल भेजा गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर जान से मारने के प्रयास और एससी एसटी-एक्ट के तहत केस दर्ज भी किया है। मामले की जांच सीओ भाटपाररानी द्वारा की जा रही है।

भटनी के वैद्य मिश्रौली गांव निवासी दीपक गोंड़ को पेड़ की डाली काटने से मना करने पर आरोपी ने हंसिया से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई। शुक्रवार को पिता सुदर्शन गोंड़ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भोलू नट पर जान से मारने के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। शाम को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेज दिया। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed