{"_id":"57d59ea74f1c1b5d7831950c","slug":"satyanarayana-temple-celebrating-krishna-ctihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यनारायण मंदिर में मना श्रीकृष्ण का छठिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यनारायण मंदिर में मना श्रीकृष्ण का छठिहार
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण का छठिहार मनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवीय रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में शनिवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का छठिहार मनाया गया। श्री श्याम भक्त मंडल के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। भगवान को भोग लगाने के बाद यहां आए हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
मंदिर को भव्य सजाया गया था। शाम से ही यहां भक्तों का आना शुरू हो गया था। सात बजे से भगवान श्रीकृष्ण की आरती के बाद यहां भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ। श्री श्याम भक्त मंडल के चीरंजी लाल सोनी उर्फ बीनू जी ने बाबा सदा मुझपर रहमत की नजर रखना, संजय वर्मा ने घुंघराले बालों वाले का जादू है निराला, अशोक गुप्ता ने मीठो छोड़ दे लड्डू महंगा हो गया और रमन ने तारीफ तेरी निकली दिल से सुनाया। इसके अलावा भजन गायक जीतू बावला ने भी भगवान के दरबार में हाजिरी लगाया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। यहां आए हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य विवेेक उपाध्याय, राजेश मिश्रा, रामेश शर्मा, राजू शर्मा, सोनू, मुरली, मनोज, प्रियंका जोशी, ममता, मालती देवी, मंजू गुप्ता, सुशीला सोनी, विमला, निहारिका समेत तमाम लोग मौजूद रहे।