फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sat on a dharna demanding compensation

मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया

Tue, 17 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 17 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 Sat on a dharna demanding compensation
भटनी में जनसमस्याओं को लेकर धरना देते हियुवा नेता
हियुवा कार्यकर्ताओं ने किसानों को मुआवजा देने समेत अन्य मांगों को नकहनी चौराहा पर मंगलवार को धरना दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को नेताओं ने डीएम को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र दिया। समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही से सूखा राहत से अधिकांश किसान वंचित है। इसकी  वजह से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। राशन कार्ड बनाने में कोटेदार और आपूर्ति विभाग के अफसर मिलकर धांधली कर रहे हैं। पात्रों को  दरकिनार कर अपात्रों को इसका लाभ दिया जा रहा है। इसकी वजह से गरीबों के  सामने भुखमरी की स्थिति है। इसकी निष्पक्ष तरीके से जांच कराकर  दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रत्येक दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इस पर रोक लगाने में अफसर नाकाम साबित हो रहे हैं। प्रदेश के सभी थानों को सत्ता पक्ष के नेता चला रहे हैं। इसकी वजह से थानों पर आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इलाके की सभी सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसकी मरम्मत नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र नाथ तिवारी, सुरेन्द्र चौरसिया, दिलीप सिंह बघेल, विनोद ठठेरा, टार्जन यादव, दीपक वर्मा, संपूर्णांनद गुप्त, रितेश  आदि  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed