{"_id":"65ea070f49cc9bd98b03e1dd","slug":"sas-bahu-beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-120889-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सास-बहु को पीटा, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सास-बहु को पीटा, तीन पर केस दर्ज
Thu, 07 Mar 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के बनकटा शिव के टोला देवरिया में मामूली विवाद में आरोपियों ने सास-बहू की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों पर मारपीट आदि का केस दर्ज किया। देवरिया टोला निवासी मणिकांत चौहान और अनिरुद्ध चौहान पटीदार हैं। बुधवार को मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में इससे नाराज अनिरुद्ध चौहान पक्ष ने रिंकू देवी और उनकी सास की पिटाई कर दी। रिंकू देवी की तहरीर पर तीन लोगों पर मारपीट आदि का केस दर्ज किया गया है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद