फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu's water level recorded a rise of 25 cm in 24 hours

Deoria News: 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 25 सेमी की दर्ज की गई बढ़त

Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water level recorded a rise of 25 cm in 24 hours
बरहज थाना घाट पर बने मीटर गेज पर खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर बह रही सरयू   संवाद
तीसरी बार नदी के करवट लेने से तटवर्ती गांवों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 25 सेमी की बढ़त बनाते हुए खतरे के निशान 66.50 से 66.95 मीटर पर बह रही है। नदी के पीछे हटने से लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की थी, लेकिन जलस्तर में फिर वृद्धि होने पर तटवर्ती गांवों के लोगों को पिछले वर्ष की याद ताजा हो गई हैं, जिससे उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

सरयू के एक बार फिर करवट लेने से नदी का पानी गांवों की ओर रुख कर रहा है। परसियां-विशुनपुर देवार के आधा दर्जन मोहल्लाें तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं भदिला प्रथम गांव नदी के चारों ओर से घिरा होने के कारण मैरूंड हो गया है। अखिलेश सिंह, जवाहिर यादव, मुखलाल, ज्ञान सिंह, नुरूल अंसारी आदि का कहना है कि जलस्तर में कमी आने से कुछ हद तक राहत मिली थी, लेकिन नदी के उतार-चढाव को लेकर पिछले वर्ष की याद ताजा हो जा रही है। सरयू बेलडॉड़, राजनगर, कटइलवा और बरहज पेट्रोल पंप पर, जबकि राप्ती कपरवार के रुद्रपुर मार्ग से होकर बहने लगी थी। लोगों का यह भी कहना है कि नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से कटान जैसी संभावना को बल मिल रहा है। नदी में आई बाढ़ के कारण चारों ओर पानी होने से फसलों के बर्बाद होने के साथ मवेशियों के लिए चारा का संकट गहरा रहा है।
विज्ञापन

कोट-
नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। नदी में 25 सेमी की बढ़त दर्ज की गई है। फिलहाल हालात सामान्य है। तटबंधों पर निरंतर नजर रखी जा रही है।
अशोक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed