{"_id":"6a8350cfc034779c51027e61","slug":"saryu-river-eroding-the-bank-near-mohan-setu-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-189420-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोहन सेतु के पास कटान कर रही सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोहन सेतु के पास कटान कर रही सरयू
Mon, 17 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बरहज में कटान कर रही सरयू
बरहज। सरयू पार दियारा क्षेत्र में निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास नदी बेतहाशा कटान कर रही है। इससे नदी का पाट काफी चौड़ा होता जा रहा है। सरयू में हो रहे बेतहाशा कटान से तटवर्ती गांवों के लोगों में खलबली है। लोगों के जेहन में कटान की पुरानी यादें ताजा हो जा रही हैं। फिलहाल दो दिन से सरयू स्थिर है। राप्ती की भी रफ्तार थमी है।
इस साल अब तक सरयू उच्चतम 66.95 मीटर पर बहने लगी थी, जो इस समय खतरे के निशान 66.50 से 15 सेंटीमीटर ऊपर 66.65 मीटर पर बह रही है। परसियां-विशुनपुर देवार के रमाशंकर यादव, छोटेलाल, अशोक यादव, मंजनाथ, मोदी कुमार, शंकर यादव, ओमप्रकाश यादव आदि का कहना है कि नदी के जलस्तर में हो रही उठा पटक सांसें अटकी हुई हैं। वहीं निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट नदी लंबे अरसे से कटान कर रही है।
लोगों का कहना है कि रोजाना 100-125 बीघा कृषि भूमि नदी निगल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में इसी तरह कटान जारी रहा तो सरयू परसियां-विशुनपुर देवार के गांवों तक पहुंच जाएगी। भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है।
विज्ञापन
...
कोट-
सरयू में दो दिन से स्थिरता देखने को मिल रहा है। नदी के जलस्तर में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है।
-उपेंद्र कुमार सहायक अभियंता, बाढ़ खंड