{"_id":"64c55c7c932d1e5bde00b274","slug":"saryu-reached-seven-cm-above-the-danger-mark-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-2639-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खतरे के निशान से सात सेमी ऊपर पहुंची सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खतरे के निशान से सात सेमी ऊपर पहुंची सरयू
Sun, 30 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान 66.50 से सात सेंटीमीटर ऊपर 66.57 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में दो सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है। नदी में सैलाब उमड़ने से बाढ़ का पानी कटइलवा-कपरवार संगम तटबंध, जबकि परसियां-विशुनपुर देवार में पीडब्ल्यूडी के बांध पर दबाव बनाने लगा है।
इस बार मौसम की बेरुखी के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं वहीं, सरयू में अचानक सैलाब उमड़ आने के कारण नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। नदी में बाढ़ आ जाने से सरयू खेतों के रास्ते रिहायशी इलाकों में बढ़ने के लिए मचलने लगी है। लोगों का कहना है कि कटइलवा-कपरवार संगम तट तक बनाए गए बांध पर जहां नदी दबाव बना रही है। वहीं परसियां-विशुनपुर देवार में नदी का पानी पीडब्ल्यूडी बांध तक पहुंच गया है। लोगों का यह भी कहना है कि जलस्तर में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण बंधों के रेनकट, साही के मांद आदि तटवर्ती गांव केे लोगों को मुश्किल में डाल सकते हैं। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 24 घंटे में जलस्तर में दो सेमी का इजाफा हुआ है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।