फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu reached seven cm above the danger mark

Deoria News: खतरे के निशान से सात सेमी ऊपर पहुंची सरयू

Thu, 21 Aug 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 21 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Saryu reached seven cm above the danger mark
कोलखास गांव तक पहुंचा नदी का पानी। संवाद 
भागलपुर। सरयू नदी में एक बार फिर से आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। नदी में बुधवार सुबह से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। एक हफ्ते से जलस्तर में कमी होने से तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ाव शुरू हो गया। नदी अब खतरे के निशान से 7 सेमी ऊपर पहुंच गई है। तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार नदी का जलस्तर हेड मीटर पर शाम 4 बजे 64-17 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां खतरा का निशान 64-10 मीटर अंकित है। नदी खतरा बिन्दु से 7 सेमी ऊपर बह रही है। बरहज एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बाढ़ राहत चौकियों पर तहसील कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है। निगरानी की जा रही है। बरहज संवाद के अनुसार सरयू नदी के जलस्तर में पांच सेमी की कमी आई है। बुधवार को नदी सुबह से स्थिर है। जिससे जलस्तर में एक बार फिर उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। बरहज में नदी खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर बह रही है। जिससे बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहा है। तटवर्ती गांवाें के लोग बाढ़ जैसी संभावना को लेकर सशंकित हैं। वहीं विशुनपुर देवार के अधिकांश मजरों, जबकि परसियां देवार के दसरसरिया, भरटोला, बरमहवां, धोबीपुरा सहित करीब आधा दर्जन मोहल्लों के करीब तक नदी का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed