फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu reached close to meter gauge in Barhaj, Rapti is also showing attitude

Deoria News: बरहज में मीटर गेज के करीब पहुंची सरयू, राप्ती भी दिखा रही तेवर

Sat, 19 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Saryu reached close to meter gauge in Barhaj, Rapti is also showing attitude
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। मैदान से लेकर पहाड़ तक हो रही झमाझम बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का पानी थाना घाट पर बने मीटर गेज तक पहुंच गया है। फिलहाल 24 घंटे से जलस्तर थमा हुआ है, जबकि राप्ती शुक्रवार की सुबह से बढ़त बना रही है। शाम पांच बजे तक जलस्तर में करीब पांच सेमी का इजाफा हुआ है।
सरयू के जलस्तर में इजाफा से राप्ती भी उफान पर है। बाढ़ का पानी खेतों की रुख कर रहा है। नदियों के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से तटवर्ती गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरयू का जलस्तर स्थिर है। राप्ती में थोड़ा-बहुत इजाफा होना बताया जा रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

भागलपुर संवाद के अनुसार, चार दिन घटने के बाद सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर है। इससे बाढ़ की आशंका फिलहाल टल गई है, मगर पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते नदी के जलस्तर वृद्धि अगले 24 घंटे में होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed