फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu in spate, water reaches road tracks

Deoria News: उफान पर सरयू, सड़क की पटरियों तक पहुंचा पानी

Sat, 24 Aug 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Saryu in spate, water reaches road tracks

विज्ञापन
तटवर्ती गांवों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें, तीन दिनों से 10-15 सेमी की बढ़त बना रही सरयू, बाढ़ चौकियां अलर्ट पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी का पानी रामजानकी मार्ग से तेलियां शुक्ल गांव में जाने वाली सड़क की दोनों तरफ की पटरियों तक पहुंच गया है। वहीं नगर के पटेलनगर में नदी सड़क के ऊपर से होकर बहने लगी है। सरयू में आई आफत से नदी पार दियारा क्षेत्र के परसियां-विशुनपुर देवार और भदिला प्रथम सहित अन्य गांवों के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

सरयू नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से 10-15 सेमी का इजाफा हो रहा है। जिससे बाढ़ का पानी थाना घाट पर बने मीटर गेज पर खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर 25 सेमी ऊपर 67.75 मीटर पर बहने लगा है। सरयू में उमड़ रहे सैलाब से राप्ती भी उफान पर है। नदी का पानी पैना, मेहियवां के तरफ रामजानकी मार्ग, जबकि कपरवार के विनोवापुरी के निकट रुद्रपुर मार्ग तक पहुंच गया है। नदी के उफान से बाढ़ का पानी परसियां देवार के भरटोला, चौधरीपुरा, नकिहवां, महोब टोला, जबकि विशुनपुर देवार के स्कूलहिया, कत्लहिया, दलित बस्ती, चौहान, लोहार, बांके, किशुन, जैतुन टोला, नई दलित बस्ती, जरलहवा, रामदरश आदि टोलों में घुस गया है। वहीं बरहज के पटेल नगर मोहल्ले में जाने वाली मुख्य सड़क पानी से लबालब हो गई है। परसियां-विशुनपुर के दर्जनों मोहल्लों के अलावा भदिला प्रथम और कपरवार उग्रसेन सेतु के निकट गोरखपुर जनपद के विस्थापित कोलखास गांव के लोगों की मुश्किलें बदस्तूर जारी है। खेतों में लहलहा रही फसलें बाढ़ के पानी में डूब जाने से बर्बाद हो रही हैं। बाढ़ के कारण लोगों के अलावा मवेशियों के चारा की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन


जलस्तर में 24 घंटे में 15 सेमी की बढ़त दर्ज किया गया है। नदी के और बढ़ने की अशंका है। फिलहाल बंधे सुरक्षित हैं, चौकसी बढ़ा दिया गया है।
-अशोक द्विवेदी, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed