फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu in Bhagalpur is 22 cm above the danger mark.

Deoria News: भागलपुर में सरयू खतरे के निशान से 22 सेमी ऊपर सरयू

Fri, 19 Sep 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Saryu in Bhagalpur is 22 cm above the danger mark.
भागलपुर। मैदानी और पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते सरयू नदी का जलस्तर बुधवार से आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक बार फिर बढ़ने लगा है। आयोग ने अगले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में वृद्धि का पुर्वानुमान लगाया है। नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर रूख कर दिया है, जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


सरयू नदी के जलस्तर में दुसरे दिन भी वृद्धि जारी रही।स्थिति यह है कि अब नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर पहुंचने लगा है। नदी का रूख देखकर ग्रामीण काफी दहशत में हैं। ।नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव को देख कर ऐसा लगने लगा है कि आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और भी विकराल हो सकती है। तहसील प्रशासन ने भी बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64-32 मीटर दर्ज किया गया, यह खतरे के निशान 64-10 मीटर से 22 सेमी ऊपर है। वहीं बुधवार शाम 4बजे नदी का जलस्तर 64-16मीटर दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 16 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है, और आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता उपेन्द्र कुमार ने बताया कि नदी के बाढ़ को देखते हुए बंधों पर कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है। निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed