फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu booming, Parsiyan-Vishunpur Dewar's eight villages surrounded

सरयू उफनाई, परसियां-विशुनपुर देवार के आठ टोले घिरे

Mon, 16 Aug 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Saryu booming, Parsiyan-Vishunpur Dewar's eight villages surrounded
सरयू उफनाई, परसियां-विशुनपुर देवार के आठ टोले घिरे
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले करीब एक सप्ताह से निरंतर वृद्धि हो रही है। नदी खतरे के निशान से 85 सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ आने से परसियां-विशुनपुर देवार के करीब आठ टोले पानी से घिर गए हैं। तटवर्ती गांवों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
सोमवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 85 सेमी ऊपर 67.35 पर बह रही थी। पिछले दिनों नदी का जलस्तर 66.90 तक नीचे गया था। तीसरी बार नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। इससे बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते गांवों तक पहुंच गया है। आलम यह है कि नदी कटइलवा, बेलडांड के करीब रामजानकी मार्ग के करीब तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

वहीं एक माह से भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। नदी कटइलवा-कपरवार संगम तट तक बने बांध पर दबाव बना रही है। सरयू के करवट लेने और बाढ़ के कारण परसियां-विशुनपुर देवार के स्कूलहिया, कत्लहिया, चौहान, शिव बालक टोला, आदित्य टोला, शिवशंकर टोला, सुब्बा माझी, पुरानी बस्ती सहित आठ टोले दोबारा बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कुछ के घरों तक पानी लग गया है। स्थिति नारकीय हो गई है। इस संबंध में एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि नदी निरंतर बढ़त बना रही है। हालात से निपटने के लिए इंतजाम करा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed