फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu and Rapti rivers in spate... cremation ghat submerged; last rites performed along the Ram-Janaki Marg.

Deoria News: सरयू-राप्ती उफनाई...श्मशान घट डूबा, रामजानकी मार्ग किनारे अंतिम संस्कार

Fri, 02 Oct 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Saryu and Rapti rivers in spate... cremation ghat submerged; last rites performed along the Ram-Janaki Marg.
- बरहज क्षेत्र में चारों ओर पानी ही पानी, चार दिन से लगातार बढ़ रहा जलस्तर, पीडब्ल्यूडी बांध पर कटान का खतरा
विज्ञापन


बरहज। सरयू और राप्ती के उफान से बरहज क्षेत्र में बाढ़ के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। नदी किनारे स्थित श्मशान घाट जलमग्न होने से अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं बची। बृहस्पतिवार को शव लेकर पहुंचे लोगों को मजबूरी में पैना रोड स्थित कान्हा हाउस के पास रामजानकी मार्ग की पटरी पर चिता सजानी पड़ी। चार दिनों से दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से खेतों और आबादी में पानी फैल गया है।
सरयू खतरे के निशान 66.50 मीटर से 1.55 मीटर ऊपर 68.05 मीटर पर बह रही है। राप्ती भी 68.05 मीटर पर पहुंच गई है। दोनों नदियों में उफान से बरहज कस्बे तक पानी पहुंच गया है। नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट में पानी भर जाने के कारण अंतिम संस्कार के लिए लोगों को वैकल्पिक जगह का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद सरयू के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बाढ़ का पानी खेतों को डुबोने के बाद रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। विशुनपुर देवार के कत्लहवा, स्कूलहिया, बांके, जवाहर और दलित बस्ती समेत 12 मजरों में पानी घुस गया है। पुराना बरहज, जहाज घाट, पटेल नगर पूर्वी, मेहियावां और कुवाईच टोला भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

पैना रोड स्थित रामजानकी मार्ग और कपरवार-रुद्रपुर सड़क तक पानी पहुंच गया है। बिनोवापुरी गांव के पास बने तटबंध के दोनों तरफ बाढ़ का पानी जमा है। महेन में ईंट-भट्ठे के पास और बागीचे तक पानी फैल गया है। इससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सड़क किनारे जलीं चिताएं
बृहस्पतिवार को श्मशान घाट में पानी भरा होने के कारण दूर-दराज से शव लेकर आए लोगों को अंतिम संस्कार के लिए परेशानी उठानी पड़ी। रामजानकी मार्ग की पटरी पर लोगों ने चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया। बाढ़ के बीच सड़क किनारे अंतिम क्रिया करने को लोग मजबूर रहे।

-----------
पीडब्ल्यूडी बांध पर बढ़ा कटान का खतरा
सरयू पार परसियां देवार के पास पीडब्ल्यूडी बांध पर नदी का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी के बढ़ते दबाव से आसपास के गांवों में भी चिंता बढ़ी है। बांध के संवेदनशील हिस्से पर कटान रोकने का काम शुरू करा दिया गया है। सरयू और राप्ती के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम प्रवीण कुमार और तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहीं, राहत सामग्री नहीं मिलने को लेकर प्रभावित लोगों में नाराजगी रही।

अयोध्या में सरयू के जलस्तर में कमी आई है। दो दिनों में जलस्तर घटने की संभावना है। फिलहाल हालात पर नजर रखा जा रहा है।
- उपेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed