फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu 15 cm above the danger mark

सरयू खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर

Sat, 17 Jul 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Saryu 15 cm above the danger mark
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेमी बढ़ा है। ऐसे में अब नदी खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर बह रही है। इसे लेकर तटवर्ती गांव के लोग परेशान है।

शनिवार को नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से 15 सेमी ऊपर 66.65 मीटर पर बह रही थी। इस वर्ष नदी खतरे के निशान से करीब 70 सेमी ऊपर पहुंच कर पीछे हट गई थी। पिछले चार दिनों से एक बार फिर नदी के उग्र होने से जलस्तर में काफी तेजी नोट किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से भदिला प्रथम गांव मैरुंड हो गया है। जबकि बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते रिहायशी इलाकों का रुख कर रहा है। नदी में उमड़ते सैलाब को लेकर गौरा-कटइलवा, कपरवार, मठियां, नौकाटोला, मेहियवां आदि तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ी हुई है। लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि नदी बढ़त बना रही है। बाढ़ जैसी संभावनाओं को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed