{"_id":"6b01efd4dc8cb973b30a3c9d","slug":"a-cc-cement-concrete-road-will-be-constructed-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-197118-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 32 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 32 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क
Sun, 22 Nov 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
बरहज। रेलवे स्टेशन से पूर्वी ढाला स्थित रामजानकी मार्ग तक जर्जर सड़क से जल्द लोगों को निजात मिलेगी। करीब 32 लाख रुपये की लागत से 255 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
इसके बनने से नगर के साथ देईडीहा, बालूछापर, भड़सरा समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। इस मार्ग की करीब 250 मीटर सड़क पूरी तरह टूट चुकी थी। इससे ई-रिक्शा और ऑटो समेत अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी। लोगों की मांग पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति और बजट मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। सड़क चार मीटर चौड़ी बनाई जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा। संवाद