{"_id":"60d0d3fe8ebc3e2d9a2a2e89","slug":"saru-deoria-news-gkp398985382","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर
निरंतर बढ़ रहा नदी का जलस्तर, कई जगहों पर दबाव बना रही नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार शाम को थाना घाट पर बने मीटर गेज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर रिकार्ड किया गया। बढ़ते जलस्तर से ड्रीम प्रोजेक्ट बांध निर्माण कार्य ठप हो गया है। नदी कई जगहों पर दबाव बना रही है। इससे तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं।
सरयू नदी तट पर सोमवार की दोपहर थाना घाट पर बने मीटर गेज पर नदी खतरे के निशान 66.50 से 35 सेमी ऊपर बह रही थी। शाम को जलस्तर में पांच सेंटीमीटर के इजाफा होने के कारण नदी का जलस्तर 66.90 पर पहुंच गया है। मौसम को देखते हुए और नदी के उफान पर होने की आशंका को देखते हुए कटइलवा-कपरवार संगम तट तक हो रहे ड्रीम प्रोजेक्ट बांध निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है। नदी कुरह परसियां, कटइलवा गांव पर बांध निर्माण कार्य सहित मेहियवां आदि जगहों पर दबाव बना रही है। बढ़ते जलस्तर से तट पर बोई गई सब्जियां जलमग्न हो गई हैं। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ के हालात पर निरंतर नजर रखी जा रही है। हालात सामान्य हैं।
भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी खतरे के निशान से सोमवार को ऊपर पहुंच गई। नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटों में 21 सेमी का इजाफा हुआ है। खतरे का निशान 64 मीटर 30 सेमी से तीन सेमी ऊपर बह रही है। हालांकि पिछले दो दिन के मुकाबले जल स्तर में वृद्धि दर कम रही। सोमवार को तुर्तीपार रेगुलेटर पर तीन बजे नदी का जलस्तर 64.33 मीटर दर्ज किया गया। नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। लेखपाल कानूनगो को चौकियों पर पहुंचने को कहा गया है। नदी के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
एसडीएम ने चुरिया में सरयू के कटान किया निरीक्षण
मेहरौनाघाट। सोमवार दोपहर एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने चुरिया गांव के समीप सरयू नदी के बढ़ते कटान का निरीक्षण किया। सरयू के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज हो गया है। नदी के कटान को देख ग्रामीणों में दहशत है। चुरिया गांव पहुंचे एसडीएम सलेमपुर ओमप्रकाश बरनवाल ने मौके पर पहुंच हल्का लेखपाल से हो रहे कटान के बारे में जानकारी ली। लोगों का आरोप है कि प्रशासन कटान को लेकर पहले से कोई व्यवस्था नहीं करता। जिसका खामियाजा लोगों को हर बार भुगतान पड़ता है। इस संबंध में एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि कटान को रोकने के लिए बोल्डर गिरवाने का निर्देश दे दिया गया है।