फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sarayu to show Raidra form in Bhagalpur

Deoria News: भागलपुर में भी राैद्र रूप दिखाने लगी सरयू

Thu, 07 Aug 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sarayu to show Raidra form in Bhagalpur
भागलपुर में बढ़ रही सरयू।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को खतरे के निशान 64.10 मीटर को पार कर 64.23 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, नदी एक सेमी प्रति घंटे से बढ़ रही है।
अगर यही गति बनी रही तो अगले 24 घंटे में नदी का जलस्तर और ऊपर पहुंच सकता है, जिससे भागलपुर, छित्तूपुर, जिरासो, धर्मनेर, महलिया, बलिया, रेवली, धकपुरा, पिपरा बांध सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुसने की आशंका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई प्रकाश ओझा ने पुष्टि की कि पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 28 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नेपाल से छोड़े जा रहे पानी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदी उफान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित कर्मचारियों को मीटर गेज पर सतर्क निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है और स्थिति की सुबह-शाम रिपोर्टिंग की जा रही है। यूं कहे तो सरयू का उफान अब प्रशासनिक सतर्कता की मांग कर रहा है। यदि तत्काल राहत और बचाव की कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण से बाहर जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed