फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sarayoo river is cutting

कटइलवा गांव के बिनटोली में सरयू की कटान से बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 19 Sep 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
sarayoo river is cutting
कटइलवा गांव के बिनटोली में सरयू की कटान से बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। नदी खतरे के निशान से ऊपर 67.75 मीटर पर बह रही है। कटइलवा के बिन टोली के करीब सरयू बेतहाशा कटान कर रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि पिछले दो दिनों की कटान में जंगली पेड़ नदी में समा गया है।

शनिवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से एक मीटर 25 सेमी ऊपर बह रही थी। कटइलवा गांव को बचाने के लिए विभाग द्वारा बनाए गए बंधे से पूरब बिन टोली मोहल्ले तक नदी दबाव बना रही है। जारी कटान के कारण जगह-जगह जियो बैग धंस गए हैं। जबकि पुराना जंगली पेड़ कटान के कारण नदी में गिर गया है। जारी कटान से बिनटोली की इसरावती, सविता, रीता, कैलाशी, बिंदा देवी, दुलारी, बासमती आदि महिलाओं के नाम से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय नदी के निशाने पर हैं। करीब 200 मीटर के अंदर नदी आधा दर्जन से अधिक जगहों पर कटान करर रही है। जानकारी होने पर विभाग कटान रोकने के लिए काम शुरु करा दिया है। गांव नंदलाल, रामनक्षत्र, जवाहिर, बाबूलाल, रामप्रीत, अर्जुन, रामकृपाल, मुखलाल आदि का कहना है कि कटान को रोकने के लिए समय से कोई पुख्ता इंतजामात नहीं किया गया तो गांव को बचाना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि शुक्रवार को उच्चाधिकारियों ने कटान क्षेत्र का दौरा कर विभाग को निर्देशित किया था। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि कटान रोकने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है। जियो शीट और जियो बैग की मदद से पानी के बीच में एक लेयर बनाया गया है। जिससे कटान को काबू में कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed