{"_id":"666de54daaf95f43d2068544","slug":"sanchari-rog-abhiyan-in-schools-in-july-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-127972-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: माध्यमिक स्कूलों में जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: माध्यमिक स्कूलों में जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग अभियान
Sun, 16 Jun 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बीमारियों से बचाव के प्रति करेंगे जागरूक, तय की गई कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पूरे जुलाई माह तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलेगा। इसके जरिए शिक्षक विद्यार्थियों को बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। इसके लिए जुलाई माह की अलग-अलग तिथियों का लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। पहली जुलाई से ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
एक व दो जुलाई को दिमागी बुखार व अन्य वैक्टर जनित रोगों की जानकारी देने के साथ ही सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी। तीन से पांच तक साफ-सफाई, छह से आठ तक रोगों से बचाव व रोकथाम एवं उपचार के संबंध में पोस्टर व अंत्याक्षरी प्रतियोगिता होगी। नौ से 11 जुलाई तक शौचालय के प्रयोग, 12 से 14 तक चित्रकला प्रतियोगिता, 15 से 16 तक प्रार्थना सभा में इन रोगों की जानकारी प्रदान करने, 17 से 19 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से परिचर्चा, 20 से 22 जुलाई तक क्विज, 23 से 25 तक विशेष स्वच्छता अभियान, 26 से 28 तक तक संचारी रोग व उनसे बचाव पर आधारित लोकगीत, 29 से 31 तक विद्यार्थियों को अभियान के तहत सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी।
कोट
शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाने के संबंध में आदेश आया है। छात्रों को संचारी रोगों और दिमागी बुखार के प्रति जागरूक करने एवं इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
-वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस