फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sampurn samadhan diwas held

राजस्वकर्मी और फरियादी के बीच हुई नोकझोंक

Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
sampurn samadhan diwas held
फोटो समाचार
विज्ञापन

राजस्वकर्मी और फरियादी के बीच हुई नोकझोंक
संपूर्ण समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले, डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने फरियाद सुनी। दिवस में डीएम के अधिवक्ताओं के साथ मीटिंग में जाने के दौरान राजस्वकर्मी और फरियादी के बीच नोंकझोंक हो गई। अधिकारियों ने किसी तरह शांत कराया। मौके पर आए कुल 57 मामलों में राजस्व के महज तीन मामलों का निस्तारण किया जा सका।
एसडीएम गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए। दिवस में परसियां चंदौर के रामाश्रय लेखपाल पर आरोप मढ़ते हुए उग्र हो गए। जबकि लवरछी निवासी पन्नेलाल दफा 24 मामले में कानूनगो पर आरोप लगाने लगे। जिस पर राजस्वकर्मी ने फरियादी की बात सुनकर कड़े तेवर में देखे गए। एसपी के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला सामान्य हो सका।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के मईलौटा निवासी विजय प्रकाश मिश्र, लल्लन कन्नौजिया, दिव्यांग रमाशंकर ने एक दबंग पर जबरिया जमीन कब्जा करने, नरियांव के बच्चा मद्धेशिया मकान न बनने देने पर अधिकारियों के समक्ष फफक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लबकनी गंगा के मारकंडेय तिवारी ने लेखपाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए विवाद निस्तारण कराने, जबकि भदिला दोयम के बाबूनंदन सिंह, परसियां चंदौर के विमलेश बहादुर, फुलवरिया पांडेय के लालधर, परसियां देवार के रामविलास ने जमीन संबंधी, हरनहीं के मोहन प्रसाद ने चकरोड पैमाइश आदि की शिकायत की।
दिवस में राजस्व के 21, पुलिस 19, विकास नौ, अन्य आठ सहित कुल 57 मामले आए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से मौके सभी मामलों के निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा, तहसीलदार अश्वनी कुमार, सीओ पंचमलाल, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एक्सईएन बाढ़ नरेंद्र जाडिया, पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी, अखिलेश कुमार, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, एक्सईएन सचिन सिन्हा, एसडीओ रोहित पांडेय, दिनेश पाठक, एसओ जयशंकर मिश्र, भलुअनी बृजेश कुमार मिश्र, मदनपुर मुकेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
पंजीकरण के लिए दिव्यांगों की उमड़ी भीड़
बरहज। संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के आने की सूचना पर सभी विभागों के काउंटर लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए काउंटर पर पंजीकरण के लिए दिव्यांगों की भीड़ रही। साढ़े बारह बजे तक 13 दिव्यांगों में पांच का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा चुका था। जबकि लोगों की कतार लगी हुई थी।
अनुपस्थित अधिकारियों को सीडीओ ने लगाई फटकार
संपूर्ण समाधान दिवस में आए 79 मामले, पांच का निस्तारण
फोटो समाचार
भाटपाररानी। तहसील सभागार में शनिवार को सीडीओ रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसमें कई विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इनको ने सीडीओ ने फटकार लगाई। इस दौरान कुल 79 मामले आए। इसमें पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में सार्वजनिक निर्माण विभाग, गन्ना विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ ने फटकार लगाते हुए शीघ्र संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में आए मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न करने की हिदायत दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, सीओ प्रेम नारायण तिवारी, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार....
53 मामले आए, नौ का निस्तारण
सलेमपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें 53 मामले आए। इसमें राजस्व के 38 मामलों में नौ मामलों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस के नौ, विकास के पांच व पूर्ति के एक मामले शामिल रहे। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, सीओ देवआनंद समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
साहब दिव्यांग हैं, मदद कीजिए, थोड़ी से जमीन में कर लेंगे गुजारा
समाधान दिवस में तहसील परिसर में अधिकारियों ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील पहुंचे रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर बिंदवलिया निवासी दिव्यांग मधुबन निषाद ने सदर एसडीएम सौरभ सिंह और सीओ श्रीयश त्रिपाठी से गुहार लगाई।
उन्होंने बताया कि खाली पड़ी सरकारी जमीन पर करीब 45 वर्षों से उसकी दुकान है। उसमें पशुओं को रखकर गुजारा करता है। इसके अलावा उसके पास कोई भूमि नहीं है। चार नवंबर को बगल के एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ आकर जबरदस्ती दुकान को हटाने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे। 11 नवंबर को डीएम के पास फरियाद लेकर आने का आश्वासन मिला था कि ऐसा कुछ नहीं होगा, लेकिन वे लोग फिर से दबाव बना रहे हैं।
मामले में एसडीएम ने कानूनगो को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। शहर की सिंधी मिल कॉलोनी निवासी सूरज प्रसाद ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वाणिज्य विभाग में नौकरी के बाद 2009 में सेवानिवृत्त हो गया था। बड़ा पुत्र रोडवेज में कर्मचारी है। नौकरी लगने के बाद हमारे मकान में नीचे हमलोग से अलग होकर रहता है। दूसरे पुत्र और पत्नी के साथ छत पर रहते हैं। उन्होंने बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया है।
अबूबकर निवासी एक महिला ने शनिवार को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बिना महिला सिपाही के रात में घर में घुसकर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। कहा है कि शुक्रवार की रात पुत्र राहुल पटेल किसी दोस्त के घर चला गया। उसके कुछ देर बाद पड़ोस के कुछ लोग पुलिस को लेकर अचानक घर में घुस गए और गर्भवती तथा डेंगू से पीड़ित एक महिला समेत परिवार के पूरे सदस्य को मारने-पीटने लगे। कारण पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। इस दौरान तहसीलदार आनंद नायक आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
44 में से 16 मामलों का मौके पर निस्ताण हुआ
रुद्रपुर। तहसील सभागार में शनिवार को सीआरओ अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम के निर्देश पर बीएलओ में बूथ पर लगने वाला वैनर और परिचय पत्र वितरित किया गया। समाधान दिवस पर कुल 44 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस पर सबसे अधिक राजस्व विभाग से जुड़ीं 31 शिकायतें आईं। वहीं, विकास विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार और अन्य विभागों से जुड़ीं छह शिकायतें दर्ज की गईं। समाधान दिवस में एसडीएम ध्रुव शुक्ला, तहसीलदार अभय राज, एनटीआर कर्ण सिंह, बीईओ जया राय, अभिषेक राय, उपेंद्र कुमार मिश्र, बीबी राजभर, अयूब खान आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed