फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sampling increased, administration alert

कोरोना के मद्देनजर सैंपलिंग बढ़ी, प्रशासन सतर्क

Wed, 24 Mar 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
sampling increased, administration alert
कोरोना के मद्देनजर सैंपलिंग बढ़ी, प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना के मद्देनजर एहतियाती कदम उठा जा रहे हैं। लोगों को मॉस्क लगाने सहित अन्य गाइडलाइन का पालन करने लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। सौ से अधिक बेड के एमसीएच विंग को भी सक्रिय कर दिया गया है। महाराष्ट्र से आने वाली सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। डीएम हर रोज बैठक कर रहे हैं।
देश के विभिन्न प्रांतों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जनपद में चौकसी बरती जा रही है। इसके मद्देनजर डीएम आशुतोष निरंजन ने हाल ही में निरीक्षण कर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सौ बेड से अधिक के एमसीएच विंग को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा रेलवे स्टेश पर महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके लिए आठ टीम लगाई गई हैं, जो अलग-अलग दिन यात्रियों की जांच कर रही है। साथ ही यात्रियों सलाह की दी जा रही है। इसके अलावा मास्क लगाने, हाथ धोने तथा दूरी बनाए रखने सहित सरकार के गाइड लाइन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

चल रही फोकस सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से फोकस सैंपलिंग कराई जा रही है। टीम अलग-अलग दिन विभिन्न वर्ग के लोगों की जांच कर रही है। इसमें दुकानदार, रिक्शा चालक, मॉल, कपड़ा बाजार, रेडीमेड, होली सामग्री से संबंधित दुकानदार शामिल हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट, शराब, भांग की दुकानों पर सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में औसतन हो रही डेढ़ सौ लोगों की जांच
जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर व एंटीजन जांच बढ़ा दी गई है। जांच के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। पांच दिन में 775 लोगों की जांच हुई, यानी हर रोज औसतन डेढ़ सौ से अधिक लोगों की जांच हो रही है। मंगलवार को महाराष्ट्र से आए दो लोगों ने जांच कराई। उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दी गई। इसके साथ ही जनपद में प्रतिदिन करीब सत्रह सौ नमूने लिए जा रहे हैैं।

कोरोना के प्रति प्रशासन सतर्क है। आरटीपीसीआर जांच के साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। मॉस्क लगाने, दूरी बनाए रखने सहित अन्य नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एमसीएच विंग तैयार है। इमरजेंसी में उसका उपयोग किया जाएगा। प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। -कुुंवर पंकज, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed