फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salempur team captured the trophy

Deoria News: सलेमपुर की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Salempur team captured the trophy
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रमोशन ऑफ फिट इंडिया फिटनेस के तहत दो दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को जिसका समापन किया गया। मुख्य अतिथि अनुपम मिश्र ने विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी आदि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन के दिन सलेमपुर और लार के बीच कबड्डी मैच खेला गया। जिसमें सलेमपुर ने 44-25 से लार को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बैडमिंटन में खुशी, कत्यायिनी, स्लो साइकिल रेस में साहनी चौहान, पूजा कुमारी क्रमश: विजेता-उपविजेता रहीं। निर्णायक मंडल में संजीव पांडेय, पवन सिंह शामिल रहे। मुख्य अतिथि अनुपम मिश्र ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल में निपुण होना भी जरुरी है।
विज्ञापन

खेल के जरिये शारीरिक फिटनेस सही बनाया जा सकता है। मौके पर अमर मिश्र, अभिषेक मिश्र, देवव्रत, राहुल मल्ल, शिवम आदि मौजूद रहे।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed