{"_id":"5f78b9a08ebc3edc2069e0ea","slug":"salempur-mp-said-agricultural-bill-in-harm-former-salempur-news-gkp367962365","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हित में है संसद में पारित कृषि संशोधन अधिनियम : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हित में है संसद में पारित कृषि संशोधन अधिनियम : सांसद
विज्ञापन

पिंडी (देवरिया)। भाजपा लार मंडल के कोहरा गांव में आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर भारत के तहत किसान गोष्ठी हुई। इस दौरान सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि किसानों को बिचौलियों से मुक्त कराने के लिए संसद में पारित कृषि संशोधन अधिनियम किसान हित में है।
गोष्ठी के दौरान सांसद ने कहा कि पूर्व की सभी निर्धारित व्यवस्था लागू रहेगी। सिर्फ बिचौलियों पर लगाम लगाया गया है। इससे देश का किसान अब अपनी उपज का लाभकारी मूल्य पा सकेगा।
क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से किसानों के हित में लिए गए फैसले का विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। अब किसान खुद अपनी फसल का मूल्य नियंत्रित कर सकेंगे। अब मनमानी पर रोक लगेगी। इस दौरान लार नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश यादव, कमलेश तिवारी, अरुण पांडेय, किशन मोदनवाल, रजनीकांत सिंह, विष्णुकांत तिवारी, त्रिभुवन सिंह, रमेश कुशवाहा, देव मोहन तिवारी, विवेक सिंह, कन्हैया चौहान, अखिलेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, हेमन्त कुमार (भोला) आदि लोग मौजूद रहे।