{"_id":"696538a6348ea6423503e60f","slug":"salempur-beat-mahen-by-one-run-in-a-thrilling-match-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-172432-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रोमांचक मुकाबले में सलेमपुर ने महेन को एक रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रोमांचक मुकाबले में सलेमपुर ने महेन को एक रन से हराया
Mon, 12 Jan 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सोनाड़ी। स्थानीय गांव स्थित रंजू सिंह महाविद्यालय खेल मैदान में मां बंजारी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सोमवार को लीग मैच में नदावल इलेवन सलेमपुर ने महादेव इलेवन महेन को एक रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। सलेमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलेमपुर ने निर्धारित 10 ओवर में 134 रन बनाए। आकाश ने 36, प्रशांत और आकाश द्वितीय ने 24-24 रनों की पारी खेली। जवाब महेन की टीम 133 रन ही बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई। महेन की ओर से भोलू ने 44 और नीलेश ने 40 रन बनाए। प्रशांत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका पुष्पराज सिंह और शेर सिंह ने निभाई। स्कोरर अखंड प्रताप सिंह रहे। कमेंट्री रणविजय सिंह और दुर्गेश ने की। इस दौरान सत्यजीत सिंह, ठंठु सिंह, मोनू राजभर, अमित सिंह, भोलू जायसवाल, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।