{"_id":"6aac3b96d5fc155e880eaabb","slug":"ban-on-roadside-cart-vending-vendors-submit-memorandum-deoria-news-c-208-1-deo1016-192036-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क किनारे ठेला लगाने पर रोक, ठेला वालों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क किनारे ठेला लगाने पर रोक, ठेला वालों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे ठेला लगाने पर रोक लगाए जाने से नाराज ठेलावालों ने बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर सड़क किनारे ठेला लगाने की अनुमति देने की मांग की। ठेलावालों का कहना था कि सड़क से हटाए जाने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
ठेलावालों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बताया कि कुछ दिन पहले गांधी चौक पर बाइक हटाने को लेकर एक ठेला वाले का बाइक सवार से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान ठेला वाले ने बाइक सवार पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
ठेला वालों का कहना है कि उक्त घटना के बाद नगर क्षेत्र में अन्य ठेलावालों को भी सड़क किनारे ठेला लगाने से मना किया जा रहा है। इससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप कर ठेला लगाने की अनुमति दिलाने की मांग की। इस दौरान जोगिंदर चौहान, सोनू, सैयद, गुड्डन, जोगिंदर प्रसाद, राजू कुमार, रिंकू, मुमताज आदि मौजूद रहे।