फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salary deducted of the employee who applied the wrong plaster.

Deoria News: गलत प्लास्टर चढ़ने वाले कर्मचारी का काटा गया वेतन

Thu, 18 Jun 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Salary deducted of the employee who applied the wrong plaster.
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को अल्पना उपाध्याय की बेटी शांभवी के फैक्चर दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही हड्डी रोग विशेषज्ञ ने गलत हाथ में चढ़े प्लास्टर को कटवा कर सही हाथ में प्लास्टर लगवाया। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रशासन को मिल गई। रिपोर्ट में भीड़ के दबाव के चलते मानवीय भूल से गलत हाथ में प्लास्टर चढ़ने की बात पाई गई।

रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र ने आरोपी कर्मचारी का एक सप्ताह का वेतन कटौती का आदेश दिया है।
संबंधित कर्मचारियों का स्थानांतरण दूसरी जगह कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों के पास खड़ा लावारिस कुत्ता। संवाद

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों के पास खड़ा लावारिस कुत्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed