{"_id":"6a59274a42f692c51d0bce84","slug":"saints-accused-of-rudeness-at-durga-temple-deoria-news-c-208-1-deo1023-186996-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुर्गा मंदिर में संतों से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुर्गा मंदिर में संतों से अभद्रता का आरोप
Fri, 17 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव निवासी नंदलाल यादव ने गांव के कुछ लोगों पर दुर्गा मंदिर परिसर में घुसकर संतों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मारपीट, चढ़ावे की धनराशि जबरन लेने, मंदिर परिसर में अवैध निर्माण कराने, मंदिर में ताला लगाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को बरियारपुर थाने में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद मंदिर से जुड़े संत और श्रद्धालु भयभीत हैं। उ
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग जबरन मंदिर के संचालन में हस्तक्षेप कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। संवाद