{"_id":"67fd56a283ff17fa980a6dc4","slug":"sadar-mla-and-dm-paid-tribute-to-the-contributions-of-baba-saheb-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151581-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सदर विधायक व डीएम ने बाबा साहब के योगदानों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सदर विधायक व डीएम ने बाबा साहब के योगदानों को किया नमन
Tue, 15 Apr 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में एक भव्य व गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से हर नागरिक को समान अधिकार और गरिमा का जीवन दिया। आज का दिन हमें सामाजिक समरसता, न्याय और लोकतंत्र की मूल भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। बाबा साहब का सपना था कि हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और वह सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि बाबा साहब की जयंती को जनपद में गरिमा व आदर के साथ मनाया जा रहा है। संविधान की उद्देशिका का पाठ कर हम उनके मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कर शपथ ली गई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, छात्रवृत्तियां, वृद्धावस्था पेंशन व अन्य का भी विवरण प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एमएलसी देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि राजू मणि, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीपीआरओ रतन कुमार, डीपीओ आदिश मिश्रा, सीवीओ डॉ अरविंद वैश्य सहित विभिन्न अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।