फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sachin and Preeti won the rope jumping competition

Deoria News: सचिन और प्रीति ने रस्सी कूद प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sachin and Preeti won the rope jumping competition
रस्सी कूद प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रहे वृहद खेल एवं फिटनेस कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई, जिसमें 55 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग में सचिन गौड़ ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। आशीष नाथ सिंह ने दूसरा स्थान और रितेश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रीति चौरसिया ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आर्या त्रिपाठी ने दूसरा और ज्योति प्रसाद ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर उपस्थित खेल प्रेमियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन में स्टेडियम प्रशिक्षक गिरीश चन्द्र सिंह, शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, विजय कुमार पाल, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा, प्रवीन कुमार, डॉ. डी.के. पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और शारीरिक फिटनेस के महत्व को रेखांकित करना है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बारिश के कारण निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल और महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता नहीं हो सकी। अब वॉलीबॉल प्रतियोगिता 31 अगस्त को और खो-खो प्रतियोगिता 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed