{"_id":"65f9d7811a7fed062b001298","slug":"sabhasad-wife-alleged-on-elctric-nigam-team-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-121773-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सभासद की पत्नी ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर लगाया गंभीर आरोप, एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सभासद की पत्नी ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर लगाया गंभीर आरोप, एसपी से लगाई गुहार
Tue, 19 Mar 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पूर्व मदनपुर पुलिस ने पति को भेजा था जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पंचायत मदनपुर के मझवां वार्ड नंबर चार निवासी सभासद की पत्नी नेहा ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस और एसपी डॉ. संकल्प शर्मा से गुहार लगाई। उन्होंने बरहज बिजली निगम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तहरीर में नेहा ने कहा है कि 16 मार्च की दोपहर में करीब 12 बजे हम, देवरानी और सास घर पर थे। इसी बीच बाहर कुछ लोगों ने आवाज लगाई। दरवाजा खोलने पर बाहर खड़े आधा दर्जन लोग बिजली निगम का कर्मचारी बताते हुए घर में घुस गए। वे लोग बिजली बिल और कनेक्शन का कागज मांगने लगे। घर पर किसी पुरुष के न होने का हवाला देने पर कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। सभी लोगों ने हम महिलाओं से बदसलूकी भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। महिला ने एसडीओ, जेई सहित पांच पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करते हुए बदनीयती से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में मदनपुर पुलिस ने दो दिन पूर्व नेहा के पति और सभासद प्रियेश शुक्ल पर केस दर्ज कर जेल भेजा था। सीओ रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि यदि तहरीर पड़ी है तो मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद