फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rustam e hind hounered

Deoria News: रुस्तम-ए-हिंद शनिराज का हुआ स्वागत

Tue, 27 Feb 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
rustam e hind hounered
मध्यप्रदेश के जवारा में सम्मानित होते बरहज के पैना निवासी शनिराज सिंह   स्रोत परिजन
फोटो समाचार-
विज्ञापन

गाजियाबाद के संदीप को आसमान दिखाकर खिताब पर जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मध्यप्रदेश के जवारा में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पैना गांव निवासी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह के पुत्र शनिराज सिंह ने गाजियाबाद के संदीप को आसमान दिखाया। इस पर उन्हें रुस्तम-ए-हिंद खिताब से नवाजा गया। सोमवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
शनिराज सिंह रुस्तम-ए-हिंद का खिताब लेकर पैना गांव पहुंचे। जहां पहले से ही उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की गई थी। ढोल-नगाड़े, फूल-मालाओं से लादकर लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं, बूढ़े-बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बरहज के शनिराज सिंह ने भी हिस्सा लिया था। शनिराज ने कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के दिव्यांशु, महाराष्ट्र के अभय को पटखनी देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इसमें हरियाणा के धर्मवीर से उनका मुकाबला कांटे का रहा। फाइनल में गाजियाबाद के संदीप को पटखनी देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके स्वागत में राममिलन सिंह, जयप्रकाश सिंह, रविप्रताप सिंह, अशोक सिंह, श्रीराम यादव, सतपाल सिंह, संजय सिंह, छेदी सिंह, मुन्नू, धनेश, चंद्रभूषण तिवारी, ईश्वर चंद तिवारी, अशोक यादव, वीरेंद्र भारती, अटल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed