{"_id":"63f11990d5717799aa0284ad","slug":"rural-talents-will-have-to-be-attached-to-the-village-deoria-news-c-7-1-58563-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ग्रामीण प्रतिभाओं को रखना होगा गांव की माटी से लगाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ग्रामीण प्रतिभाओं को रखना होगा गांव की माटी से लगाव
Sun, 19 Feb 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया पांडेय में आयोजित समारोह में पद्मश्री डॉ.विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को सम्मानित किया गया।
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम सिरसिया पांडेय में शनिवार को पूर्वांचल की विभूतियों सहित ग्रामीण सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री व पूर्व अध्यक्ष साहित्य अकादमी डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने कहा कि लोग रोजगार और व्यवसाय के चक्कर में गांव को छोड़ कर शहर में बस रहे हैं। इससे गांव वीरान होते जा रहे हैं। ग्रामीण प्रतिभाओं को गांव की माटी से लगाव रखना होगा। प्रतिभाओं को पुन: गांव की तरफ लौटना होगा।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रवींद्र प्रताप शाही ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। पहले की अपेक्षा वर्तमान में चुनौतियां बहुत हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व न्यायाधीश एवं भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय ने कहा कि भारत परिषद गांव से पलायन रोकने एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को फलक पर लाने का मेरा प्रयास पूरे देश में निरंतर जारी रहेगा।
इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पद्मश्री डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, लेफ्टिनेंट जनरल रवींद्र प्रताप शाही, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. तेज प्रताप सिंह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर प्राचार्य केपी कुशवाहा, अजय कुमार त्रिपाठी, अरविंद कुमार आदि पूर्वांचल की विभूतियों को सम्मानित किया गया। समाज, साहित्य एवं ग्रामीण सेवा के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख पहलवान सिंह, शिक्षक नेता शार्दुल सिंह, सच्चिदानंद मिश्र, बलराम यादव, राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर के प्राचार्य उदयभान आदि सहित एक दर्जन लोगों को भी सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान सुनीता देवी करुणापति त्रिपाठी, रामआसरे, रामाश्रय प्रसाद आदि उपस्थित रहे। आयोजक उपेंद्र नाथ पांडेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।