फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rural postal worker received threat on phone

Deoria News: ग्रामीण डाक सेवक को फोन पर मिली धमकी

Fri, 18 Apr 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rural postal worker received threat on phone
खुखुंदू। उप डाकघर खुखुंदू में तैनात ग्रामीण डाक सेवक सतीश यादव को बृहस्पतिवार की दोपहर में किसी ने मोबाइल फोन पर धमकी देते हुए अपशब्द कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि फोन करने वाले ने पूछा कहां हो और मेरा रजिस्ट्री आया है, क्यों नहीं दे रहे हो। अभी आकर बताता हूं। फोन पर धमकी मिलने के बाद डाक सेवक थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट निवासी सतीश यादव उप डाकघर खुखुंदू में ग्रामीण डाकसेवक पद पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रहती है। हालांकि, एक ही डाकसेवक होने और लंबा क्षेत्र होने से डाक वितरण करने में शाम हो जाती है।
विज्ञापन

उसने बताया कि दोपहर में वह डाक वितरण करने गया था। तभी किसी ने उसके मोबाइल पर फोन कर बोला कि पोस्टमैन बोल रहे हो, कहां हो रुको वहीं, अभी आ रहे हैं।
यही कहते हुए फोन करने वाले शख्स ने ताबड़तोड़ अपशब्द कहे। एसओ ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed