फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rural journalist exposes the suffering of the society: KN Singh

समाज की पीड़ा को उजागर करता है ग्रामीण पत्रकार : केएन सिंह

Mon, 30 Oct 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rural journalist exposes the suffering of the society: KN Singh
ग्रापए के वार्षिक अधिवेशन एवं गोष्ठी को मुख्य अतिथि प्रोफेसर केएन सिंह ए ने किया संबो​धित।
सामाजिक बदलाव की चुनौतियों से जूझ रहा ग्रामीण पत्रकार : प्रो चितरंजन मिश्र
विज्ञापन

...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई देवरिया सदर का वार्षिक अधिवेशन एवं गोष्ठी का आयोजन रविवार को एसबीटी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा के हाल में हुआ। मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया बिहार के कुलपति प्रो.केएन सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता समाज में चुनौती पूर्ण पत्रकारिता के रूप में जानी जाती है। पत्रकार अपनी पूरी ऊर्जा के साथ पीड़ित को न्याय दिलाने ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए शासन प्रशासन से संघर्ष के लिए सीधे खड़ा हो जाता है।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के प्रतिकुलपति प्रो.चितरंजन मिश्र ने कहा कि गिरते हुए सामाजिक प्रतिमानों के बीच वर्तमान पत्रकारिता को लोभ और प्रदंभिता की चपेट में लेने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा हैं। जो आगे आने वाली स्वस्थ पत्रकारिता के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पत्रकारिता को पद, प्रतिष्ठा और संपत्ति के बल पर समाज में बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। चेयरमैन एमएन त्रिपाठी एवं तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मनोज तिवारी मधुर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर सलाहकार कृषि प्राकृतिक विज्ञान गोरखपुर विश्वविद्यालय सत्येंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी,डाॅ. संगीता सिंह, डाॅ.पीएन सिंह,पदमाकर मिश्र,विपिन शाही, जिलाध्यक्ष पौहारी शरण राय, कै. विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed