फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur's daughters showed their strength in state level volleyball

Deoria News: राज्य स्तरीय वाॅलीबाल में रुद्रपुर की बेटियों ने दिखाया दम

Wed, 12 Mar 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur's daughters showed their strength in state level volleyball
अमरोहा में विजेता बनीं रुद्रपुर की ​खिलाड़ी।  स्रोत टीम 
रुद्रपुर। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से अमरोहा में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के वालीबॉल के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर जोन की टीम यूपी की विजेता बनी। गोरखपुर जोन की टीम में शामिल रुद्रपुर क्षेत्र की नौ बेटियों ने अहम भूमिका निभाई। निर्णायक मुकाबले में क्षेत्र की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल से टीम को जीत दिलाने में दम दिखाया।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के मालीखेड़ा स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वालीबॉल मैच का फाइनल मुकाबला मंगलवार को कानपुर जोन और गोरखपुर जोन में हुआ। जिसमे गोरखपुर की टीम ने दोनों सेट जीत कर खिताब पर कब्जा कर लिया। इसके पहले गोरखपुर जोन ने सेमीफाइनल में मेरठ और प्रयागराज को हराया। गोरखपुर जोन की टीम में शामिल रामलक्षन क्षेत्र के बर्दगोनिया के एकलव्य मिनी स्टेडियम की बालिका खिलाड़ी खुशबू, प्रिया, रानिका, अंजू, अर्पिता, सुनैना, नेहा, रितिका, जूही, अंकिता शामिल है। टीम की जीत में बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। कोच रामाकांत निषाद ने बताया कि दूसरी बार गोरखपुर विजेता बना, जिसमे रुद्रपुर क्षेत्र की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन रहा। गोकुल सिंह, सुनील निषाद, रामभगत निषाद, विनोद निषाद आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed