{"_id":"6844846e074c26ac600cd60a","slug":"rudrapur-youth-dies-in-accident-in-gujarat-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-155503-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गुजरात में हुए हादसे में रुद्रपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गुजरात में हुए हादसे में रुद्रपुर के युवक की मौत
Sat, 07 Jun 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
एकौना। रतनपुर गांव निवासी एक युवक की गुजरात में शनिवार की सुबह मौत हो गई। गुजरात प्रांत के अंकेलेशव स्थित एक केमिकल कंपनी में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
इनमें रतनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजन भी शामिल है। राजन की मौत की खबर गांव में आते ही शोक की लहर दौड़ गई। उसके मात-पिता साथ में रहते थे। देर शाम उसका दाह संस्कार गुजरात में ही हुआ।
जानकारी के अनुसार, रतनपुर गांव निवासी दयानंद शर्मा 20 साल से गुजरात में परिवार के साथ रहते हैं।
वर्तमान में साथ में बड़ा बेटा नीरज, छोटा बेटा राजन शर्मा उर्फ गोलू और पत्नी रहती हैं। दो बेटियां नीतू और नीशू गांव पर थीं। परिवार वालों के अनुसार, राजन एक केमिकल कंपनी में काम करता था। शनिवार की सुबह केमिकल टंकी में तकनीकी खराबी के कारण बिहार का एक युवक चपेट में आ गया। उसे से बचाने गए राजन की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजन की मौत की खबर पर परिवार वाले बदहवास हो गए। गांव पर दोनों बहनें भाई की मौत की खबर सुनकर रोने लगीं। मिलनसार किस्म के युवक की मौत ने लोगों का झकझोर कर रख दिया।
राजन की शादी नहीं हुई थी। परिवार वालों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।