फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rudra mahayagya begins after kalash yatra

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू

Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
rudra mahayagya begins after kalash yatra
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के शेरवां बभनौली कालेश्वर नाथ मंदिर से बुधवार को बैंडबाजे, हाथी-घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

मंदिर परिसर में सुबह से भक्त एकत्र होने लगे। इसके बाद मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकली। यात्रा गांव से होते हुए खुखुंदू चौराहे पर पहुंची। यहां से जैन मंदिर रोड होते हुए मठिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पहुंची, जहां पोखरी से कलश में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा बहादुरपुर गांव से देवरिया-सलेमपुर फोरलेन होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। वहां विधि-विधान पूर्वक पूजन कर कलश स्थापना के साथ यज्ञ शुरू हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। पहले दिन रात्रि में रासलीला का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार से अयोध्या से पधारे कथा वाचक प्रेम मूर्ति महाराज भक्तों को संगीतमय कथा का रसपान कराएंगे। यात्रा में रुद्र महायज्ञ के आयोजक अंजनी महाराज, रामप्रकाश दास महाराज, प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान दिनेश यादव, रामप्यारे यादव, लालजी यादव, मुन्ना, शैलेश, मोतीलाल गिरि, अनंत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed