फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ruckus consumer against cuts

कटौती के खिलाफ उपभोक्ता का हंगामा

Sat, 16 Jul 2016 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 16 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ruckus consumer against cuts
लोगों ने सड़क जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। दो दिनों से नगर में विद्युत कटौती को लेकर शनिवार की देर शाम उपभोक्ताओं को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बारिश के बीच जामुनी चौराहा स्थित पॉवर हाउस पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने सड़क जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर रात तक लोग बिजली कटौती को लेकर सड़क पर जमे रहे।
विज्ञापन



नगर में लोकल फाल्ट को लेकर आए दिन बिजली गायब रहती है। दो दिन से बिजली कटने के बाद शनिवार की शाम सात बजे बिजली आई। विद्युत आते ही खजुहा चौराहा, बस स्टेशन और जामुनी चौराहे पर लगा जम्फर उड़ गया। जर्जर तार से चिंगारी फूटने लगे। बिजली के बिना बेहाल लोगों का नाराज होकर पॉवर हाउस पर पहुंच गए। उपभोक्ता बिजली कर्मचारियों से उलझ गए।
विज्ञापन



इस दौरान फाल्ट जोड़ने के लिए दो कर्मचारी ही मौजूद थे। हालांकि ठेकेदारी प्रथा में कागज में आठ संविदा कर्मचारी काम करते है। नाराज लोगों ने जामुनी चौराहे पर सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। बारिश में किसी तरह नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो खजुहा चौराहे पर दुबारा फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नगर में कोई भी बिजली विभाग का जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। उपभोक्ता देर रात तक चौराहे पर सड़क जामकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान सुंधाशू मौलि ओझा, महेश वर्मा, रवि वर्मा, मथुरा प्रसाद पांडेय, श्याम जायसवाल, सत्राजीत मणि, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed