फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rs. 38 lakh penalty imposed on trader

मेहरौना बार्डर पर मालवाहकों की तलाशी, गुटखा व्यवसायी से 38 लाख जुर्माना वसूला

Tue, 17 Aug 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rs. 38 lakh penalty imposed on trader
मेहरौना बार्डर पर मालवाहकों की तलाशी, गुटखा व्यवसायी से 38 लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन

लार। फर्जी कागजात के सहारे वाणिज्य कर व जीएसटी की चोरी कर मेहरौना के रास्ते गुटखा लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे ट्रक को सेल टैक्स के अधिकारियों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसमें दो सौ बैग से अधिक गुटखा मिला। पता चला कि व्यवसायी के कागजात फर्जी हैं। इसके बाद अधिकारियों ने 38 लाख रुपये जुर्माना वसूला।

गोरखपुर जोन के एडिशनल कमिश्नर के निर्देश पर असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर व सचल दस्ता प्रभारी देवरिया संदीप कुमार श्रीवास्तव रामजानकी मार्ग पर बिहार से आने वाली और यूपी से जाने वाली मालवाहक वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रक कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर से पश्चिम बंगाल जाने के लिए मेहरौना घाट के समीप पहुंचा। सचल दस्ता की टीम ने तलाशी में दो सौ बैग से अधिक एक कंपनी का पान मसाला मिला। उसके कागजात फर्जी मिले। सचल दस्ता के प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि गुटखा व्यवसायी आईजीएसटी, सीजीएसटी, एसजीएसटी का उल्लंघन कर फर्जी कागजात के सहारे बंगाल जा रहे थे। इससे वाणिज्य कर का घाटा लग रहा था। व्यवसायी से 38 लाख रुपये जुर्माना के तौर पर जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed