फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Round round shot

अरहर काटने को लेकर कई राउंड चली गोली

Sun, 14 May 2017 10:56 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Round round shot
गोली से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
 विवादित जमीन पर अरहर की फसल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस की मौजूदगी में बवाल बढ़ा और फायरिंग शुरू हो गई। गोली का छर्रा लगने से एक युवक घायल हो गया। विवाद में पुलिस मुक दर्शक बनी रही। आरोप के घेरे में थानेदार की कार्रवाई, पक्षपात वाला निर्णय आया। अरहर को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। शांतिभंग की कार्रवाई कर पुलिस मामले को टालती रही। इसका नतीजा यह रहा कि रविवार को पूरा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस दोनों तरफ से फायरिंग की बात कह रही है। घायल युवक के पक्ष से थाने में तहरीर पड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खामपार थानाक्षेत्र के राजपुर गांव के चकिया कोठी गांव करीब नौ बीगहा जमीन को लेकर मुन्ना सिंह और जटाशंकर के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। बीस 11 अप्रैल को भी मारपीट की घटना हुई। इसमें पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुछ लोगों के खिलाफ चोरी और बलवा का केस दर्ज किया था। मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। रविवार को दोनों पक्ष के लोग विवादित जमीन पर पहुंचे। आरोप है कि बिहार से करीब बीस से अधिक की संख्या में बदमाशों को बुलाया गया था। सभी असलहा के साथ गांव में दाखिल हुए और विवाहित जमीन पर खड़ी अरहर की फसल कटवाने लगे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी के अलावे पुलिस भी मौजूद थी। इसी दौरान बवाल बढ़ गया। गांव के सुनील सिंह पुत्र जनार्दन सिंह विवाहित जमीन पर पहुंचा और फसल काटने का विरोध करने लगा। आरोप है कि जटाशंकर सिंह के पक्ष के लोग सुनील सिंह पर टारगेट बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। उसे घर तक दौड़ाकर मारा गया। हालांकि उसके शरीर पर गोली के तीन छर्र लगे और वह जमीन पर गिर गया। घर पहुंचने के बाद उसने नेता अश्वनी सिंह के पास फोन कर घर की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। विवाद के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भाग खड़ा हुआ। थाने से फोर्स पहुंचने में काफी समय लग गया। अश्वनी सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सुनील सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। डॉ. रोहित सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद कहा कि घायल खतरे से बाहर है। गोली लगने के बाद घायल सुनील सिंह का आरोप है कि विवाद के पीछे खामपार थानेदार का हाथ है। कई बार मारपीट हुई। पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर मामले को निपटा दिया। रविवार गांव के बीस से अधिक राउंड फायरिंग हुई। लाइसेंसी असलहा लेकर लोग गांव में दौड़ते रहे और थानेदार पूछ रहे है कि गोली चली है , मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल को छोड़कर भाग जाते है। हालांकि एसओ खामपार ने कहा कि दोनों पक्ष के लोग फायरिंग का आरोप लगा रहे है। जमीन का विवाद दो लोगों से आपस में था। सुनील बीच में कूद गया। जिस जटाशंकर को वह आरोपी बता रहे है हत्या के एक मामले में उनका पुराना विवाद है। पुलिस की मौजूदगी में गोली नहीं चली है। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed