फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rollar wheel entered in shop

Deoria News: दुकान में घुसा रोलर का पहिया, बाल-बाल बचा दुकानदार

Fri, 28 Jun 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
rollar wheel entered in shop
रामपुर कारखाना क्षेत्र के  करमहा चौराहे पर पीडब्ल्यूडी के रोलर का पहिया टूटकर दुकान में घुस गया
फोटो समाचार....
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोलर का पहिया टूट गया। पहिया टूटकर एक दुकान में जा घुसा। दुकानदार ने कूद कर अपनी जान बचाई। दुकान में पहिया घुसने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी का एक रोलर ट्रैक्टर से खींचकर जा रहा था। अभी वह डुमरी-देसही मार्ग के करमहा चौराहे के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार होने के चलते रोलर का पहिया टूट गया। टूटा पहिया सारंगपुर निवासी महेंद्र यादव की जनरल स्टोर की दुकान में घुस गया।
विज्ञापन

दुकानदार कूद कर किनारे हट गया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पहिया दुकान में घुसने से शटर का फाटक, बेंच और हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे ठेकेदार और दुकानदार ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed