{"_id":"666b63e9427006804a039657","slug":"rohgar-sewak-warned-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-127740-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा पत्रक, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा पत्रक, दी चेतावनी
Fri, 14 Jun 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार सेवकों ने बीडीओ तारकेश्वर नाथ तिवारी को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के निस्तारण न होने पर रोजगार सेवकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघ के जिला प्रभारी प्रभाकर पाठक और जिला संगठन मंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में रोजगार सेवक बीडीओ कार्यालय पहुंचे, जहां सभी ने पत्रक दिया। रोजगार सेवकों का कहना है कि ईपीएस का रुपया ब्लॉक के खाते में भेजे जाने की जगह यूएएन खाते में भेजा गया है। ग्राम पंचायतों में अन्य मदों में कराए जा रहे कार्यों का अमिश्रण न कराए जाने के कारण शासनादेश का उल्लंघन हो रहा है। मनरेगा सेल में फाइलों पर बिना रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर का भुगतान कर दिया जा रहा है। इस मौके पर रितेश्वर पांडेय, नीलम देवी, संजय कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, महेंद्र भारती, विमला कुशवाहा, प्रमिला सिंह, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं।