फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   robbery in guthani

गुठनी के देवरिया गांव में शिक्षक के घर डकैती

Tue, 26 Jul 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
robbery in guthani
गुठनी के देवरिया गांव में शिक्षक के घर डकैती
विज्ञापन

गृहस्वामी को बंधक बना लाखों के जेवरात सहित पचास हजार नकदी लूटे
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। बिहार प्रांत के गुठनी थानाक्षेत्र के देवरिया गांव में रविवार की मध्य रात्रि हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक के घर में डाका डाला। आठ माह की मासूम बच्ची की कनपटी पर पिस्टल रखकर पुरुष सदस्यों को एक कमरे में बंद कर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
महिलाओं से मारपीट कर जेवरात उतरवाए। साथ ही आभूषण, कीमती सामान सहित पचास हजार नकदी लेकर फरार हो गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क जाम किया। पुलिस के समझाने पर माने।
विज्ञापन

देवरिया गांव निवासी गृहस्वामी सह शिक्षक राजेश पांडेय के घर रात में हथियारों से लैस करीब 10-15 बदमाश पहुंच गए। कमरे में सोई सोनम व उसकी बच्ची को हथियार के बल पर कब्जा में ले लिए। इसके बाद आठ माह की बच्ची की कनपटी पर पिस्टल सटाकर पुरुष सदस्य को कमरे में बंद कर दिए। बदमाशों ने महिलाओं से मारपीट व अभद्रता कर गहने उतरवाए। करीब डेढ़ घंटे तक चली डकैती में बदमाश सभी कमरों में रखी आलमारी, बॉक्स, अटैची को तोड़कर उसमें रखा आभूषण सहित 50 हजार नकदी को लूटकर आराम से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहस्वामी ने गुठनी पुलिस तथा पटना मुख्यालय को फोन किया। सूचना पर मैरवां से 112 नंबर की पुलिस पहुंची और स्थिति देखकर चली गई। बाद में गुठनी पुलिस भी पहुंची और परिजनों से जानकारी लेकर चली गई। सोमवार सुबह सात बजे तक पुलिस जब नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर गुठनी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और घंटों सड़क जाम रखा। मौके पर पहुंचे दरौली थानाध्यक्ष रितेश मंडल तथा गुठनी थाना के एसआई ललन सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता कर जाम हटवाया।
डकैतों ने हथियार के बल पर दिया घटना को दिया अंजाम
चश्मदीद गृहस्वामी राजेश पांडेय की बहन माया देवी तथा दिनेश पांडेय की पत्नी सोनम ने कहा कि हथियार के बल पर डकैतों ने तांडव मचाया और मारपीट के साथ अभद्रता कर सारे जेवरात उतरवाए। माया देवी ने बताया कि मेरे पति विदेश रहते हैं और विदेश से अक्सर आधी रात में ही फोन आता है। घटना के समय भी उनका फोन आया था और बात करते कमरे के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच बदमाश पहुंच गए। पूछने पर मेरी पीठ पर छड़ से वार कर दिए, जिससे मैं घायल हो गई।

इंसेट-
तीन वर्ष पूर्व भी इसी गांव के पूर्व बीडीसी के घर हथियार से लैस बदमाशों ने की थी डकैती
गुठनी के बरपलिया पंचायत के पूर्व बीडीसी देवरिया गांव निवासी सुमित्रा देवी के घर चार फरवरी 2019 की मध्य रात्रि में हथियार से लैस लगभग एक दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया था। गृहस्वामी को बंधक बनाकर महिलाओं को पीटकर ज्वेलरी और नकदी की लूटपाट की थी। डकैतों ने एक घंटे में सात से आठ लाख करुपये के जेवरात और नकदी की लूटपाट की थी। इस घटना में एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed