{"_id":"6ad11e4e0517af21d90524b4","slug":"roadways-to-increase-bus-trips-during-the-festive-season-deoria-news-c-208-1-deo1009-194409-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: त्योहारी सीजन में रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: त्योहारी सीजन में रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे
Fri, 16 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज गेट पर सवारी खड़ी बस
देवरिया। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बाहरी रूटों के साथ ही स्थानीय मार्गों पर भी बसों के संचालन पर विशेष नजर रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं। दशहरा और दिवाली पर बाजार में खरीदारी तथा अन्य कार्यों के लिए भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। छठ पर्व के दौरान दूसरे शहरों में काम करने वाले लोगों के घर लौटने से बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है।
इसके चलते दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के विभिन्न हिस्से में रहने वाले लोग घर लौटना चाहते हैं पर इन जगहों से आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है।
इसके चलते प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों और प्रदेश के अंदर दूर-दराज रहने वाले लोगों को रोडवेज की बस का सहारा रहता है। इसके लिए लोकल रूट पर चलने वाली निगम की बसों को लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, प्रयागराज समेत विभिन्न रूट पर भेजने की तैयारी है। इसमें सलेमपुर, बरहज, कसया रूट समेत विविध लोकल रूट पर अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी रोडवेज कर रहा है।