{"_id":"61af9ae1bc6da61f6c680ee6","slug":"roadways-deoria-news-gkp4190625157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने नहीं बनाई थी वैकल्पिक व्यवस्था, पूरे दिन परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने नहीं बनाई थी वैकल्पिक व्यवस्था, पूरे दिन परेशान रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज ने नहीं बनाई थी वैकल्पिक व्यवस्था, पूरे दिन परेशान रहे यात्री
लोग बोले, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, मजबूरी में लोगों ने प्राइवेट वाहनों का लिया सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोडवेज की बसों ने प्रतिदिन यात्रा करने वालों को मंगलवार को खासी दिक्कत हुई। स्थानीय डिपो की बसे पीएम के कार्यक्रम में लगीं थीं और रोडवेज ने भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बनाई थी। ऐसे में आने-जाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय स्तर पर प्राइवेट वाहन सहारे बने। इसमें भी मानक से अधिक संख्या में सवारियां बैठाई गईं।
गोरखपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले के लोगों को वहां ले जाने के लिए देवरिया डिपो की कुल 171 बसें लगा दी गईं। स्कूली बसों समेत प्राइवेट 100 वाहनों को भी गोरखपुर ही भेज दिया गया था। आसपास के अन्य जिलों की डिपो की बसों को भी वहां ही ड्यूटी में लगाने से पूरे जनपद में सरकारी बसों का टोटा हो गया। प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन एक भी सरकारी बस यात्रियों से भरी नहीं दिखाई दी। ऐसे में रोडवेज के भरोसे ही यात्रा करने वाले यात्रियों को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना कक्ष पर जाने पर मौजूद महिला कर्मचारी ने छह व सात दिसंबर को बसों का संचालन नहीं होने की बात कहते हुए इससे संबंधित सूचना आगे चस्पा होने की बात कही। वाहनों की समस्या को देखते अधिकांश लोगों ने अपने वाहनों से ही यात्रा करना मुनासिब समझा। सलेमपुर, रुद्रपुर, भटनी, लार, भागलपुर, बरहज, भाटपाररानी उपनगरों से जिला मुख्यालय आने के लिए अधिकांश लोग प्राइवेट वाहनों के भरोसे रहे। गोरखपुर से देवरिया प्रतिदिन आने वाले यात्री राकेश चौधरी ने बताया कि 27 वर्षों से वह अप डाउन कर रहे हैं। मंगलवार जैसी दुर्दशा पहले कभी नहीं झेली। अनूप कुमार मझगांवा से चौरीचौरा प्रतिदिन जाते हैं, उन्होंने ने कहा कि स्थिति काफी खराब रही, ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। चकबंदी लेखपाल जयप्रकाश मणि जो चौरीचौरा हर दिन जाते हैं, बोले-सार्वजनिक वाहनों को इस तरह नहीं हटाना चाहिए। यह स्थिति आम जनमानस सहित दैनिक यात्रियों के लिए दुखद होता है। ऐसी ही परेशानी ओमप्रकाश मिश्र, सौरभ कुमार, सैफ अली, अधिवक्ता ब्रह्मानंद दूबे, राकेश दूबे, जन्मेजय सिंह ने भी जाहिर की।
देवरिया डिपो की सारी बसों को गोरखपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले के लोगों को वहां ले जाने और वापस ले आने के लिए लगाया गया था। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रोडवेज की संचालन व्यवस्था आम यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद रही। सूचना कक्ष पर इसे चस्पा भी कर दिया गया था। बुधवार को संचालन व्यवस्था पुन: पूर्व की तरह हो जाएगा।
विज्ञापन
-ओम कुमार मिश्रा, एआरएम