{"_id":"6a5a7d4137eee26643021db1","slug":"roadway-bus-service-on-mahuapatan-jaura-bazar-road-closed-for-10-years-deoria-news-c-208-1-deo1035-187028-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महुआपाटन-जौरा बाजार मार्ग पर रोडवेज बस सेवा 10 साल से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महुआपाटन-जौरा बाजार मार्ग पर रोडवेज बस सेवा 10 साल से बंद
Sat, 18 Jul 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। गढ़रामपुर से महुआपाटन बाजार होते हुए जौरा बाजार तक रोडवेज बस सेवा करीब 10 साल से बंद है। बार-बार मांग और शिकायतों के बाद भी परिवहन विभाग बस सेवा बहाल नहीं कर पाया है। पहाड़पुर निवासी सत्येंद्र पांडेय ने आईजीआरएस के माध्यम से आवेदन कर बस सेवा शुरू कराने की मांग की गई है।
जिला मुख्यालय से कंचनपुर, तरकुलवा, सोनहुला रामनगर, गढ़रामपुर से महुआ पाटन बाजार से होकर जौरा बाजार तक रोडवेज की एक बस पहले चलती थी।
बस सुबह जौरा बाजार से चलती थी और रास्ते में पड़ने वाले गांवों, कस्बों और छोटे-बड़े चौराहों से यात्रियों को लेकर जिला मुख्यालय जाती थी। पुनः शाम को जिला मुख्यालय से चलकर उसी रास्ते जौरा बाजार तक जाती थी। इससे ग्रामीणों, छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा मरीजों को आवागम में काफी सहूलियत होती थी।
देवरिया और कुशीनगर जनपदों के यात्रियों को आसानी होती थी। कोर्ट, कचहरी, अस्पताल में लोग समय से पहुंचकर अपना काम करने के बाद शाम में समय से घर लौट आते थे। रोडवेज बस सेवा बंद हो जाने पर मजबूरी में लोग डग्गामार वाहनों से अधिक किराया देकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र इस मार्ग पर रोडवेज बस संचालन शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।