फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   road paimaish

Deoria News: सड़क की हुई पैमाइश,अतिक्रमण करने वालों में मची खलबली

Tue, 06 Feb 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
road paimaish
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। लार क्षेत्र के पिपरा चौराहे से लेकर डुमरी तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। सड़क निर्माण प्रारंभ होने से एक तरफ जहां आमजन में खुशी की लहर है, वहीं, दूसरी तरफ वर्षों पूर्व से सड़क की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे लोगों में खलबली है।
इस जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता विगत 10 वर्षों से मांग करती चली आ रही थी। पिपरा चौराहा से इंटरमीडिएट कॉलेज पिंडी तक निर्माण के लिए सड़क तोड़ी जा चुकी है। पिंडी चौराहे पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंताओं की उपस्थिति में हलका लेखपाल द्वारा सड़क की पैमाइश कर चिह्नित किया गया। इसमें कई व्यवसायियों की दुकानें इसकी जद में आ रही हैं। अतिक्रमणक करने वालों से चिह्नित स्थल तक जमीन खाली करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कई लोगों ने बड़े पैमाने पर सड़क का अतिक्रमण कर बहुमंजिली इमारत का निर्माण कर दिया है। इसके कारण लंबी गाड़ी भी पिंडी गांव में फंस जाती है। इतना ही नहीं कई लोगों ने अपने मकान का बारजा, जंगला, नाली, जीना एवं शौचालय टैंक भी सड़कों पर अतिक्रमण कर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार, अवर अभियंता अवध किशोर गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया गया कि सड़क पटरी सहित नौ मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसमें लेपन कार्य 5.5 मीटर होगा।
इस अवसर पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार, जेई अवधकिशोर गुप्ता, हलका लेखपाल रत्नेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed