फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rmhuli women bordered on the CDO

रम्हौली की महिलाओं ने सीडीओ का घेराव किया

Mon, 25 Jul 2016 10:32 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 25 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rmhuli women bordered on the CDO
भागलपुर ब्लॉक के रम्हौली में गांववालों की समस्या सुनतीं सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
मईल/भागलपुर। लोहिया गांव रम्हौली पहुंची सीडीओ यशु रुस्तगी ने विकास की हकीकत देख दंग रह गई। गांव में फैली गंदगी और मानक के अनुसार शौचालय का निर्माण नहीं होने पर मातहतों को हिदायत दी। नाली और सड़क की समस्या से परेशान से गांव की महिलाओं ने सीडीओ के वाहन को घेर लिया। बाद में समझाने के बाद नाराज महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन


लोहिया गांवों में हो रहे विकास कार्यों से सीडीओ रूबरू हो रही हैं। अभी तक कई गांवों का निरीक्षण कर चुकी हैं। लेकिन किसी भी गांव में विकास कार्य पूर्ण नहीं मिला। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे सीडीओ गांव में पहुंची। गांव में भ्रमण कर शौचालयों का हाल जाना। सीडीओ के दौरे की जानकारी होने पर आनन-फानन में स्वीकृत दस शौचालयों में नौ का निर्माण अफसरों ने तीन दिन के अंदर कराया।
विज्ञापन


मानक के अनुसार शौचालय का निर्माण नहीं होने पर सीडीओ ने बीडीओ का क्लास लिया। कार्यों का डाटा फीड नहीं होने पर एडीओ पंचायत संजय मिश्र को फटकार लगाते हुए ब्लॉक के सभी गांवों का डाटा कंप्यूटर में फीड कराने को कही। गांव के अंदर बने सीसी रोड दो माह के अंदर टूटने पर विभागीय अफसरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से निकलते हुए वर्षों से नाली और सड़क की समस्या से जूझ रही महिलाओं ने सीडीओ की कार को घेर लिया। मामला बढ़ता देख सीडीओ ने एसडीएम का मामला बताकर चल दीं। इस दौरान मंशाराम यादव, रतन प्रकाश चौधरी, संजय मिश्र, भृगुराशन प्रसाद, बालानंद तिवारी, रामबिहारी, सुभाष मिश्र, संतोषी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed